पांच की पुलिस ने किया गिरफ्तार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- May 31, 2026
- 51 views
रोहतास। जिले के शिवसागर थाना कांड सं-171/26 के कुल सात नामजद अभियुक्तों में से पाँच को रोहतास पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के मनाली के एक होटल से किया गिरफ्तार। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सासाराम-1 विप्लव कुमार ने दी इसकी जानकारी। एक प्रेसवार्ता कर उन्होंने बताया कि बीते 27 मई की रात एक स्कॉर्पियो और एक विक्टोरिया गाड़ी पर सवार कुल 11 लोग टॉल-टैक्स के सटे एक दुकानदार से कुछ सामान लेकर रूपये नहीं दे रहे थे। इसी दौरान एनएच-2 पर बीएनएस होटल के बगल में मिट्टी भरवा रहे सासाराम के तकिया निवासी दीपक कुमार ने गाड़ी से आये लोगों से दुकानदार को रूपये देने की बात कही । इसी बीच असामाजिक तत्त्वों द्वारा दीपक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया गया और कहा गया कि बिना रंगदारी दिये यहाँ तुम्हें मिट्टी नहीं भरने दिया जायेगा। इस घटना के विरुद्ध कुल सात नामजद तथा चार-पाँच अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया,जिसमें शिवसागर थाना के कुम्हऊ निवासी रमांशु कुमार,कुमार शुभांबर उर्फ राजा सिंह तथा लल्लू तिवारी,नगर थाना के साकेत नगर निवासी मोनू पाठक,कैमूर के कुदरा थाना के धारी गाँव निवासी अमित कुमार और करगहर थाना के सहवलिया निवासी रवि शेखर को धर-दबोचा गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अग्रेतर कार्रवाई जारी है। पकड़े गये अपराधियों के पास से घटना में उपयोग किये गये स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया है।


रिपोर्टर