गोली मार हत्या करने वाला को एसपी ने तुरंत गिरफ्तार किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 03, 2026
- 3 views
रोहतास । सासाराम में आपसी रंजिश में एक व्यक्ति की हुई हत्या। हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार। नगर थानाक्षेत्र के काजीपुरा मुहल्ला निवासी अभिषेक गोस्वामी उर्फ लुलू की बीते मंगलवार की देर रात नवरतन बाजार में हत्या आपसी रंजिश में की गयी,जिसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने की है। पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को अपने दिये बयान में कहा है कि मृतक चार साल पूर्व में हुई एक हत्या के मामले में नामजद था,जो जमानत पर जेल से बाहर था। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस को घटनास्थल के आसपास के ही घरों में अपराधियों को छुपे होने का पता चला। त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के सूत्रधार टिंकू सोनी उर्फ अजय सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि हत्या में शामिल सभी हत्यारों की पहचान कर ली गयी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापामारी जारी है,जल्द ही सभी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।


रिपोर्टर