दस हजार नगदी और दो गाय छिनैती के मामले में पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

कैमूर-- जिला के स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत धनेछा गांव के पास एक पिकअप से दो गाय को स्कार्पियो सवार लोगों के द्वारा छीन लिया गया इतना ही नहीं दस हजार रुपए भी छीनने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित के द्वारा दुर्गावती थाने में आवेदन दिया गया है पुलिस आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत भुल्लनपुर निवासी अमरनाथ यादव के पुत्र प्रांजल यादव ने आवेदन में जानकारी देते हुए बताया कि एक पिकअप में दो गाय लेकर दुर्गावती थाना क्षेत्र के बिछिया शिवनारायण बिंद के यहां पहुंचने के लिए जा रहे थे तभी धनेछा गांव के पास एक स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोग पहुंचे और पिकअप को रोककर गाय को उतारने लगे गाय उतारने के बाद मेरे पास ₹10000 था उसे भी ले लिए मैं किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। पुलिस आवेदन लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट