शिक्षा बचाओ, भविष्य बचाओ — छात्र आंदोलन के साथ जन सुराज पार्टी -- राघवेंद्र कुमार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 08, 2026
- 4 views
काक्रोच जनता पार्टी की धरना प्रदर्शन का किया समर्थन
शिवहर--- जन सुराज पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राघवेंद्र कुमार ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर देशभर के छात्र-नौजवानों द्वारा शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्था, लगातार हो रहे पेपर लीक, परीक्षा घोटालों और भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं के खिलाफ चलाए जा रहे लोकतांत्रिक आंदोलन का पूर्ण समर्थन किया है।उन्होंने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा घोटालों ने करोड़ों युवाओं के भविष्य को संकट में डाल दिया है। शिक्षा व्यवस्था में लगातार हो रही विफलताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए।
राघवेंद्र कुमार ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने और विरोध दर्ज कराने का अधिकार देता है। छात्र-नौजवान अपने भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं, जो पूरी तरह उचित है।उन्होंने देश के सभी छात्र-नौजवानों, अभिभावकों और जागरूक नागरिकों से इस आंदोलन के समर्थन की अपील करते हुए कहा कि जन सुराज पार्टी शिक्षा और युवाओं के भविष्य की लड़ाई में छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है।
वही देखा जाए तो उनके द्वारा परोक्ष रूप से जातिवादी मानसिकता के तहत ब्राह्मणवाद व मनुवाद से आजादी नारों का समर्थन भी किया गया। जबकि ब्राह्मण समाज के संगठनों के साथ ही सवर्ण समाज के सभी संगठनों द्वारा यूजीसी व पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान का विरोध होते आ रहा है।यदि सचमुच देखा जाए तो बिहार विधानसभा चुनाव में जन सुराज पार्टी जी तोड़ परिश्रम के बावजूद भी खाता नहीं खोल पाया जिससे प्रतीत होता है की पार्टी कि मानसिकता प्रदेश वासियों को अनुभव हो चुका था।


रिपोर्टर