संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, कचरे के ढेर में मिला शव, प्रशासन कर रही जांच
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jun 09, 2026
- 3 views
ब्यूरो चीफ संदीप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर-- जिला के मोहनिया नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 7 में मंगलवार सुबह एक युवक का शव कचरे के ढेर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या 6 स्थित मल्लाह टोली निवासी सुनील चौधरी पिता- पप्पू चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने कचरे के ढेर में शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची
और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआं सदर अस्पताल भेज दिया गया।
परिजनों ने बताया कि सुनील चौधरी सोमवार की शाम मोबाइल बनवाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल बंद मिला। मंगलवार सुबह उसके शव मिलने की सूचना मिली।
युवक की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


रिपोर्टर