रोहतास के नए डीएम दीपक कुमार मिश्रा बने
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jun 19, 2026
- 5 views
रोहतास ।बिहार सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रोहतास और नालंदा जिलों में नए जिलाधिकारी की नियुक्ति की है। जारी आदेश के अनुसार रोहतास की जिलाधिकारी उदिता सिंह को नालंदा का नया डीएम बनाया गया है, जबकि दीपक कुमार मिश्रा को रोहतास का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
इस प्रशासनिक बदलाव के बाद रोहतास जिले में नए डीएम के रूप में दीपक कुमार मिश्रा जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे। वहीं उदिता सिंह अब नालंदा जिले की प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगी।
सरकारी स्तर पर हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक कार्यों में और अधिक प्रभावी समन्वय तथा बेहतर शासन व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


रिपोर्टर