वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई हनुमान जी की प्राणप्रतिष्ठा


तलेन । नगर के सदगुरु आश्रम पर श्री हनुमान जी महाराज नव निमित्त  मंदिर में पुनः प्राण प्रतिष्ठा समारोह व तीन दिवसीय पंचकुंडीय महायज्ञ शनिवार को संपन्न हुआ। यज्ञाचार्य पंडित संजय कृष्ण शास्त्री के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पुनः प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न कराया। मंत्रोच्चार से पुरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डुब गया ।  वही प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रहे तीन दिवसीय पंचकुंडीय महायज्ञ का यज्ञ पर बैठे यजमानों द्वारा  पूर्णाहुति के पश्चात यज्ञ का समापन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए । श्रद्धालु ने  हनुमान जी महाराज के दर्शन कर लाभ लिया व हनुमान जी महाराज से सुख शांति व समृद्धि की कामना की व  प्रसादी का लाभ  लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट