श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव, दिवंगत सच्चिदानंद यादव को दी श्रद्धांजलि
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Jun 29, 2026
- 11 views
आजमगढ़। सरफुद्दीनपुर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं शोक कार्यक्रम में सांसद धर्मेंद्र यादव ने दिवंगत सच्चिदानंद यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।सच्चिदानंद यादव का 19 जून 2026 को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में परिजन, रिश्तेदार, मित्रों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।इस दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि सच्चिदानंद यादव का निधन परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।कार्यक्रम में कृष्णानंद यादव, विवेकानंद यादव (यूएसए), डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार यादव (यूएसए), सिद्धांत यादव, शाश्वत यादव, स्वास्तिक यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, हवलदार यादव, संग्राम यादव सहित परिवार के सदस्य एवं क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


रिपोर्टर