आपदा विभाग ने विशेष सतर्कता बरतने की अपील


रोहतास। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य में मानसून के सक्रिय होने तथा कई जिलों में वर्षा एवं वज्रपात की बढ़ती संभावना को देखते हुए आम नागरिकों के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। जब आसमान में घने बादल छा जायें,तेज हवाएँ चलने लगें अथवा बिजली कड़कने की आवाज सुनायी दे,तो इसे मौसम के खराब होने का संकेत मानते हुए तुरंत सुरक्षित स्थान की तलाश करनी चाहिए। विशेष रूप से वैसे लोगों को सावधान रहना है जो खुले मैदानों, खेतों,सड़कों या अन्य खुले स्थानों पर मौजूद रहते हैं। ऐसे लोगों को यथाशीघ्र किसी पक्के सुरक्षित भवन या आश्रय स्थल में शरण लेने की सलाह दी गयी है। साथ ही बिजली के खंभों,ट्रांसफॉर्मर,लोहे के पोल, टावर तथा धातु से बनी वस्तुओं से दूर रहने को कहा गया है,क्योंकि वज्रपात के दौरान ये स्थान अधिक जोखिमपूर्ण साबित हो सकते हैं।

किसानों,मजदूरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अन्य लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गयी है। खेतों में काम कर रहे लोगों को मौसम खराब होने की स्थिति में तत्काल कार्य रोककर सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है। इसके अलावे तालाब,नदी,नहर,जलाशय एवं अन्य जलस्रोतों के आसपास मौजूद लोगों को तुरंत वहाँ से हटने की सलाह दी गयी है,क्योंकि जल क्षेत्र वज्रपात के समय अत्यंत संवेदनशील माने जाते हैं। लोगों से अपील की गयी है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों पर लगातार नजर रखी जाय।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट