लापता लोगों को सकुशल बरामद न्यायालय में बयान के लिए भेजा गया


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी रोहतास। अकोढ़ीगोला थाना पुलिस ने अलग-अलग अपहरण कांडों में कार्रवाई करते हुए तीन अपहृतो को सकुशल बरामद कर लिया है। सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए भेज दिया गया।थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि थाना कांड संख्या 239/26 (दिनांक 21 जून 2026) में दर्ज मामले में ग्राम बाघाखोह निवासी शिवजी पाल के पुत्री को सकुशल बरामद किया गया। वहीं थाना कांड संख्या 158/26 (दिनांक 26 अप्रैल 2026) में ग्राम अलगू बिगहा निवासी भोला चौधरी के पुत्री को भी सुरक्षित बरामद कर न्यायालय भेजा गया।इसके अलावा थाना कांड संख्या 245/26 (दिनांक 28 जून 2026) में ग्राम अंसार मुहल्ला निवासी मुमताज अंसारी के पुत्र को भी सकुशल बरामद कर माननीय न्यायालय में बयान दर्ज कराने हेतु प्रस्तुत किया गया। थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि सभी मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि अकोढ़ीगोला थाना पुलिस अपराध नियंत्रण एवं लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए लगातार सक्रिय है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट