सिधारी में RD CAFE & TEA का शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं के साथ मिलेगी स्वादिष्ट चाय-नाश्ते की सौगात
- श्याम नारायण मौर्य, संवाददाता आजमगढ़
- Jun 30, 2026
- 1 views
आजमगढ़। शहर के सिधारी क्षेत्र में लोगों को अब एक नया और आधुनिक कैफे मिलने जा रहा है। राहुल प्रेक्षा गृह के सामने, पानी की टंकी के बगल स्थित RD CAFE & TEA का शुभ उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रमोद यादव ने फीता काटकर कैफे का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं स्थानीय लोगों ने नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं देते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का वातावरण धार्मिक और उत्साहपूर्ण रहा। पूजा-अर्चना के उपरांत अतिथियों का स्वागत किया गया तथा उपस्थित लोगों को प्रसाद एवं अल्पाहार वितरित किया गया।कैफे संचालकों ने बताया कि RD CAFE & TEA में ग्राहकों को स्वादिष्ट चाय, कॉफी, स्नैक्स और अन्य खाद्य पदार्थ बेहतर गुणवत्ता एवं स्वच्छ वातावरण में उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों को बेहतरीन स्वाद के साथ परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने के लिए आरामदायक और आकर्षक स्थान उपलब्ध कराना है।उद्घाटन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, शुभचिंतक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने कैफे की टीम को शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक पहल बताया।सिधारी स्थित राहुल प्रेक्षा गृह के सामने, पानी की टंकी के बगल में स्थित RD CAFE & TEA ने आम लोगों के लिए अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं।


रिपोर्टर