डेहरी-ऑन-सोन की सानिया कलीम बनीं DSP


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी रोहतास। BPSC में शानदार सफलता पाकर सानिया कलीम ने डेहरी-ऑन-सोन और रोहतास जिले का नाम रोशन किया है। शिक्षक परिवार से आने वाली सानिया के पिता मो. कलीम मंसूरी रिटायर्ड टीचर हैं और मां अंजुम परवीन भी शिक्षिका हैं। पटना के हज भवन में रहकर तैयारी करने वाली सानिया का अगला लक्ष्य IAS बनना है।


उनकी इस कामयाबी पर विधायक राजीव रंजन सिंह, पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह यादव, भोजपुर DDC बलदेव चौधरी समेत कई लोगों ने घर जाकर सम्मानित किया। वरिष्ठ पत्रकार मो. तस्लीम उल हक ने कहा कि सानिया नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं।


परिवार में शिक्षा का माहौल रहा है: बड़े चाचा शमीम अहमद रिटायर्ड टीचर, दूसरे चाचा सरफराज अहमद आर्मी से रिटायर्ड, चाचा नेसार अहमद टीचर और चचेरे भाई डॉ. सुहैल अहमद MBBS कर रहे हैं।


सानिया की सफलता ने पूरे इलाके के बच्चों में नया जोश भर दिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट