जनता दरबार में एसपी रौशन कुमार ने सुनीं फरियाद, त्वरित कार्रवाई का दिया आदेश


संवाददाता पारसनाथ दुबे


डेहरी-ऑन-सोन, रोहतास। रोहतास एसपी रौशन कुमार ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 60 से अधिक फरियादी भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचे।


एसपी ने हर शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित थानाध्यक्षों और पदाधिकारियों को निष्पक्ष व त्वरित निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। शिकायतों में लापरवाही या उदासीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी।


एसपी रौशन कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को फरियादियों से सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार करने को कहा। साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर जल्द निस्तारण का आदेश दिया। चेतावनी दी कि कार्य में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई होगी।


जानकारी के मुताबिक एसपी प्रतिदिन कार्यालय में लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनते हैं। हाल के जनता दरबारों में कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर लोगों को राहत दी गई है। एसपी की सक्रिय कार्यशैली से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट