यूपी से बिहार तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 8 पशु बरामद, पिकअप जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता पिन्टु कुमार तिवारी की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-- दुर्गावती पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पशु तस्करी के एक प्रयास को विफल कर दिया। पुलिस ने उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर तस्करी के उद्देश्य से ले जाए जा रहे 8 पशुओं को बरामद किया तथा एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने पिकअप वाहन संख्या UP72DT2543 को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में कुल 8 पशु अमानवीय एवं बर्बरतापूर्ण तरीके से बांधकर ले जाए जा रहे थे।

मौके से गिरफ्तार आरोपित की पहचान कुलदीप, पिता नंदलाल सरोज, निवासी ग्राम बहलोलपुर, थाना कोतवाली देहात, जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।

पुलिस ने सभी पशुओं को सुरक्षित कब्जे में लेकर पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट