प्रशासन द्वारा चलाया गया विशेष वाहन जांच अभियान

हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन प्रपत्र चालक प्रपत्र सहित अन्य अवैध सामग्रियों की रोकथाम हेतु किया गया जांच 

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर--- जिले के कुदरा थाना पुलिस द्वारा चलाए गए इस वाहन जांच अभियान के दौरान आने-जाने वाले वाहनों को रोककर हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोककर उन्हें यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई

जांच के दौरान जिन वाहन चालकों के पास हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा अन्य आवश्यक दस्तावेज नहीं पाए गए, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए नियमित रूप से वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, ताकि किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

फिलहाल कुदरा पुलिस की इस कार्रवाई से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया, वहीं पुलिस ने साफ कर दिया है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट