चेस ओलंपियाड की भारतीय टीम में चयनित हुए राजगढ़ के प्रभारी प्राचार्य सिंह

राजगढ़ । मध्यप्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में शासकीय विधि महाविद्यालय, राजगढ़ के प्रभारी प्राचार्य श्री आशुतोष सिंह का चयन सितंबर 2026 में समरकंद (कजाखस्तान) में आयोजित होने वाली चेस ओलंपियाड की भारतीय टीम के लिए हुआ है। उनके चयन से राजगढ़ जिले सहित पूरे प्रदेश में हर्ष का वातावरण है।

 सिंह लंबे समय से शतरंज के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए अपनी प्रतिभा एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन करते रहे हैं। भारतीय टीम में उनका चयन उनकी निरंतर साधना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का परिणाम है। इस अवसर पर शासकीय विधि महाविद्यालय राजगढ़ परिवार ने श्री सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय, बल्कि राजगढ़ जिले एवं सम्पूर्ण मध्यप्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। महाविद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री सिंह चेस ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत, मध्यप्रदेश एवं राजगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने भी श्री सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट