एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत भाजपा नेताओं ने किया फलदार पौधों का रोपण पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 16, 2026
- 4 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी------ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता के नेतृत्व में फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान आम, अमरूद सहित विभिन्न पौधे लगाए गए और लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि यह अभियान माँ के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति प्रेम का प्रतीक है। वहीं राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा कि फलदार वृक्ष पर्यावरण को शुद्ध रखने के साथ-साथ समाज को पोषण और आर्थिक लाभ भी प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम में गोपाल प्रसाद यादव, सुनील मिश्रा, संतोष ठाकुर, राजू मिश्रा, राणा रणजीत सिंह, विजय प्रसाद उर्फ काला नाग, महेश मिश्रा, संतोष कुमार, डॉ. अशोक, मिहिर कुमार, पूनम कुमारी, श्याम किशोर मिश्रा, मिराज अंसारी, नवलेश सिंह, धर्मेंद्र कुमार एवं इंदु भूषण मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


रिपोर्टर