पिपिंग सेरेमनी में एसपी ने लगाए स्टार
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 17, 2026
- 4 views
रोहतास----- जिला पुलिस लाइन में आयोजित पिपिंग सेरेमनी के दौरान जिले के 76 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति के बाद नए रैंक से अलंकृत किया गया। एसपी रौशन कुमार एवं मुख्यालय डीएसपी श्वेता कुमारी ने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधों पर नए रैंक के स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। पिपिंग सेरेमनी में 58 पीटीसी को सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया। इसके अलावा दो सिपाहियों को हवलदार, 10 चालक सिपाहियों को चालक हवलदार, तीन चालक हवलदारों को एएसआई (परिवहन) तथा तीन एएसआई (परिवहन) को एसआई (परिवहन) के पद पर पदोन्नति दी गयी। एसपी ने कहा कि पदोन्नति पुलिसकर्मियों की मेहनत, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान है। इसके साथ ही नई जिम्मेदारियों का ईमानदारी, निष्पक्षता और समर्पण के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा भी जुड़ी है।


रिपोर्टर