पिकअप से सात गौवंश बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा हुआ फरार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 20, 2026
- 129 views
रिपोर्ट अखिल भारतीय समाचार टीम
कैमूर---- जिले के चांद थाना प्रशासन द्वारा आज दिनांक- 20 जुलाई 2026 की सुबह 04•30 बजे थाना क्षेत्र स्थित कोनहरा पुल के पास से गश्ती के दौरान पिकअप से तस्करी कर रहे 7 गौवंश बरामद करते हुए पिकअप जप्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। वहीं प्रशासन को चकमा देते हुए मौके से एक तस्कर फरार हो गया।
संदर्भ में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष भागीरथ कुमार के द्वारा
बताया गया, कि कैमूर आरक्षी अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश मेंं थाना प्रशासन द्वारा अपराध पर रोकथाम के लिए, अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जिस क्रम में आज सुबह 4:30 बजे गश्ती के दौरान थाना प्रशासन को सूचना प्राप्त हुआ कि गौ तस्करों द्वारा कुछ गौ वंशों को पिकअप गाड़ी से तस्करी हेतु परिवहन किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि हेतु थाना प्रशासन द्वारा थाना क्षेत्र के कोनहरा पुल के पास सूचना के आधार पर पिकअप को रोक जब जांच किया तो पिकअप क्रमांक- यू पी 67 टी 6789 से 7 गौवंश बरामद हुए। जिन्हें क्रूरतापूर्वक पैर एवं मुंह बांधकर बर्बरता से रखा गया था। पशुओं के शरीर पर चोट के निशान थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे उनके साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने की आशंका जताई गई।
कार्रवाई के दौरान वाहन चालक मथुरा प्रसाद उम्र 32 वर्ष, पिता मुन्ना बिंद, ग्राम- शहबाजपुर, थाना- चांद, जिला कैमूर को गिरफ्तार कर लिया- वहीं उसका साथी कमलेश बिंद उर्फ बाटे बिंद पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार व फरार अपराधी सहित वाहन स्वामी के विरुद्ध गोवंश संरक्षण अधिनियम तथा पशु क्रूरता से संबंधित सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर