कानू विकास संघ की जिला व महानगर बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं पूजा व्यवस्था पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 20, 2026
- 72 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी--- कानू विकास संघ, गया जिला एवं महानगर इकाई की संयुक्त बैठक जिला अध्यक्ष शंकर कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में कंगाली बघौत मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें रिंटू कुमार को अतरी अनुमंडल अध्यक्ष तथा गया जिला का सह उपाध्यक्ष चुना गया।
बैठक में संगठन के आय-व्यय, वार्षिक पूजा एवं आगामी गतिविधियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्षों पूर्व बंद की गई पशु बलि की परंपरा आगे भी बंद रहेगी। पूजा के दौरान पूरी, सब्जी, हलवा, ठेकुआ एवं सतरंगी भुंजा से ही पूजा-अर्चना एवं भोग लगाया जाएगा।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शंकर कुमार गुप्ता, जिला सचिव शंकर कुमार, जिला कोषाध्यक्ष नौलेश कुमार, महानगर सचिव अयोध्या लाल प्रसाद, महानगर कोषाध्यक्ष राजू नयन गुप्ता, परामर्शदाता प्रभु नारायण, गया अनुमंडल उपाध्यक्ष नरेश प्रसाद, राजू कुमार गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष सत्रोहन प्रसाद, राजू प्रसाद, बिट्टू कुमार, सक्रिय सदस्य कृष्णा, बलराम प्रसाद सहित कानू विकास संघ के अनेक पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।


रिपोर्टर