भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विनोद तावड़े का जन्मदिन, दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना

ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट

गयाजी----- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री, बिहार प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े के जन्मदिन के अवसर पर गया में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि विनोद तावड़े एक कुशल संगठनकर्ता, दूरदर्शी रणनीतिकार और समर्पित जननेता हैं। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि तावड़े कार्यकर्ताओं का निरंतर उत्साहवर्धन करते हैं और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई गति मिलेगी। सभी ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए ईश्वर से उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन की कामना की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट