पछेहरा पुल के पास पशु तस्करी का भंडाफोड़: 2 भैंस और पिकअप जप्त, 1 गिरफ्तार

संवाददाता सूचित पाण्डेय की रिपोर्ट 

रामपुर (कैमूर)----- रामपुर प्रखंड के बेलाव थाने की पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पछेहरा पुल के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 2 भैंस बरामद कर वाहन को जप्त कर लिया।

इस मामले में पुलिस ने सुरेश नट, उम्र करीब 60 वर्ष, पिता – स्व. बिलास नट, निवासी – ग्राम परमालपुर, थाना सोनहन, जिला कैमूर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार तस्कर भैंसों को अवैध तरीके से एक जगह से दूसरी जगह ले जा रहे थे

थानाध्यक्ष परमहंस कुमार ने बताया कि वाहन और पशुओं के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट