शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो!
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 20, 2026
- 14 views
रोहतास।पेपर लीक,शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक महीने से जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में भाकपा-माले,छात्र संगठन आईसा और युवा संगठन आरवाईए रोहतास जिला ईकाई के नेतृत्व में सासाराम रेलवे स्टेशन परिसर से मार्च निकला और पोस्ट ऑफिस चौक पर नुक्कड़ सभा के साथ समाप्त हुआ।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार में अबतक नब्बे से उपर पेपर लीक हुए हैं.पेपर लीक से आहत 22 छात्रों ने आत्महत्या कर ली।यह आत्महत्या नहीं शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा किए गए छात्रों का संस्थानिक हत्या है।धर्मेद्र प्रधान का इस्तीफा लेने के बजाय जंतर-मंतर पर चल रहे आमरण अनशनकारी सोनम वांगचुक को कायराना तरीके से 18 जुलाई को मोदी की पुलिस ने उठा ले गई.यह मोदी सरकार का लोकतंत्र पर हमला है।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शिक्षा,परीक्षा में भ्रष्टाचार के खिलाफ आईसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा,अमीन,मनीष के आमरण अनशन का 23 वां दिन है.हर प्रतिक्षण जीवन और मृत्यु का सामना कर रहे हैं,इनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है.संवेदनहीन मोदी सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता,क्योंकि ऐ आदमखोर पहले ही 22 छात्रों की जान ले चुके हैं।
जो कुछ भी हो देश का युवा अब जाग गया है और देश की आजादी की दुसरी लड़ाई का आगाज हो चुका है।इनका आंदोलन फासीवादी निजाम को सत्ता से बेदखल कर के हीं दम लेगी चाहे जितनी कुर्बानी देनी पड़े.देश की जनता इनके आंदोलन के समर्थन में खड़ी हो गई है।
सभा को भाकपा-माले, जिला कमिटी सदस्य रविशंकर राम, जवाहरलाल सिंह, नरेंद्र राम,राजेश कुमार, जितेन्द्र प्रशाद, कामता यादव, मार्कंडेय चन्द्रवंशी,चन्द्रधन सिंह, गुड्डू कुमार,असगर अली, धर्मवीर कुमार, जयविजय तिवारी,छात्र प्रधान प्रिंस कुमार,अजीत कुमार मोहन कुमार विकाश कुमार आदि ने संबोधित किया।


रिपोर्टर