डीएम की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वयक बैठक आयोजित


रोहतास । सोमवार को डी.आर.डी.ए. सभागार, सासाराम में जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक आहूत की गई। उक्त बैठक में उपस्थित सभी विभाग के पदाधिकारी से क्रमानुसार उनके विभाग में लंबित कार्य के निष्पादनार्थ अंतर्विभागीय सहयोग हेतु चर्चा की गई। जिला पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा उक्त समीक्षा बैठक में सर्वप्रथम विधि शाखा से प्राप्त प्रतिवेदन में लंबित CWJC/MJC वादों के निष्पादन की समीक्षा की गई, जिसमें सर्वाधिक लंबित मामलों में अंचल अधिकारी,सासाराम/कोचस/डेहरी/शिवसागर/दिनारा और बिक्रमगंज, अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम/बिक्रमगंज,जिला सहकारिता पदाधिकारी रोहतास,अपर समाहर्ता, रोहतास, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी,रोहतास, डीपीओ आईसीडीएस आदि से लंबित उक्त CWJC/MJC वादों में माननीय न्यायालय में प्रतिशपथ (counter affidavit) दायर करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला विधि शाखा प्रभारी द्वारा बताया गया की इस सप्ताह में MJC मामलों में 4 और CWJC मामलों में 11 का प्रतिशपथ माननीय उच्च न्यायालय,पटना में दायर कर दिया गया है। इस संदर्भ में जिला पदाधिकारी,रोहतास द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया की इस सप्ताह में न्यूनतम 30 मामलों में प्रतिशपथ दायर कर जिला विधि शाखा को सूचित किया जाय।बताया गया।

तदोपरांत जिला पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा सहयोग पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा की गई और सभी पदाधिकारियों को ससमय व गुणवत्तापूर्ण निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। इसी क्रम में जनता दरबार, CPGRAM, CM डैशबोर्ड इत्यादि से भी प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन करने का भी निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी,रोहतास के द्वारा सभी नगर निकाय में STP/MRF/वेंडिंग जोन इत्यादि निर्माण हेतु सभी संबंधित अंचल अधिकारी को एक सप्ताह के अंदर वांछित भूमि का अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। आपदा प्रबंधन की समीक्षा में सभी अनुमंडल पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया की विगत 2 से 3 साल से पुराने मुआवजा संबंधित मामलों को त्वरित निष्पादित करते हुए लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया जाय। साथ ही सभी विभाग के पदाधिकारियों को विभिन्न मदो में पूर्व में प्राप्त आवंटन के खर्च के बाद लंबित U C जिला भेजने का निर्देश दिया गया।

उक्त के अतिरिक्त उपस्थित सभी पदाधिकारियों यथा- कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, LAEO-01, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल रोहतास/बिक्रमगंज, कार्यपालक अभियंता, PHED, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई, सिविल सर्जन, रोहतास इत्यादि से क्रमवार अंतर-विभागीय समस्या के तहत जमीन उपलब्धता संबंधी बातें बताई गईं, जिनके आलोक में संबंधित अंचल अधिकारी तथा अपर समाहर्ता, रोहतास को आपसी समन्वय स्थापित कर संबंधित विभाग को भूमि उपलब्ध कराने व समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया गया। इस संदर्भ में अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, रोहतास के द्वारा भी सभी संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि एक सप्ताह के अंदर सभी विभाग के पदाधिकारियों के द्वारा किए गए पत्राचार के आलोक में भवनों के निर्माण/योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु वांछित भूमि उपलब्ध कराया जाए। इसके अतिरिक्त बैठक में सभी विभाग की योजनाओं के प्रगति प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गई और संबंधित पदाधिकारी को कार्य में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। साथ ही निर्देशित किया गया की अगली साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अपने विभाग के समस्या बिंदुओं को उल्लेख करते हुए अंतर्विभागीय सहयोग के संदर्भ में PPT तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश सभी उपस्थित पदाधिकारियों को दिया गया।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त,रोहतास,अपर समाहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी,रोहतास,जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, रोहतास, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रोहतास, सिविल सर्जन,जिला शिक्षा पदाधिकारी, रोहतास, नगर आयुक्त, नगर निगम, सासाराम, निदेशक डी.आर.डी.ए.,जिला शिक्षा पदाधिकारी,रोहतास सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित हुए एवं वी.सी. (V.C.) के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी,सभी आपूर्ति पदाधिकारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी,नगर निकाय,रोहतास जिला इत्यादि शामिल हुए।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट