डेहरी में 2 दिन की झमाझम बारिश से किसानों में खुशी की लहर, 45. सेल्सियस की गर्मी के बाद लोगों को मिली बड़ी राहत।
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 21, 2026
- 17 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।पिछले 48 घंटों से जिले में हो रही झमाझम वर्षा ने गर्मी से बेहाल लोगों और परेशान किसानों को बड़ी राहत दी है। दो दिन पहले तक पड़ रही 45 से सेल्सियस की भीषण गर्मी और उमस के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित था। अब बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है और हर तरफ खुशी का माहौल है।
लगातार बढ़ रही गर्मी और सूखे के कारण खेतों की मिट्टी फटने लगी थी। धान की नर्सरी, मक्का और सब्जियों की बुवाई रुकी हुई थी। किसानों को चिंता सता रही थी कि अगर समय पर बारिश नहीं हुई तो फसल प्रभावित हो जाएगी।
अब लगातार हुई वर्षा से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस बारिश से खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आएगी और पैदावार भी बेहतर होगी। गांवों में ट्रैक्टर और किसान खेतों की ओर निकल पड़े हैं।
पिछले एक सप्ताह से पड़ रही प्रचंड गर्मी और लू ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। दोपहर में सड़कें और बाजार सुनसान हो जा रहे थे। अस्पतालों में लू और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई थी।
बारिश के बाद तापमान में करीब 10-12 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवा और बूंदों से लोगों को सुकून मिला है। बच्चे और बुजुर्ग भी अब घर से बाहर निकलने लगे हैं हुआ सामान्य।
लगातार बारिश से जलस्तर में भी सुधार हुआ है। बिजली कटौती की समस्या भी कुछ हद तक कम हुई है। दुकानदारों का कहना है कि गर्मी के कारण बिक्री प्रभावित हो रही थी, लेकिन अब ग्राहकी फिर से बढ़ने लगी है। सभी किसान अपने अपने खेतों में ट्रैक्टर से जुताई और खेतों मेंरोपनी का काम शुरू कर दिया है।


रिपोर्टर