RPF देहरी ऑन सोन की तत्परता: ट्रेन छूटने पर यात्री का 30 हजार का सामान सुरक्षित लौटाया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 21, 2026
- 43 views
संवाददाता पारस नाथ दुबे
देहरी ऑन सोन। रेलवे सुरक्षा बल, देहरी ऑन सोन ने एक यात्री का ट्रेन में छूट गया सामान बरामद कर उसे सही-सलामत लौटाया।
सूचना मिलने पर RPF ने यात्री रोशन कुमार, पिता अशोक शर्मा, निवासी ग्राम बेलसार, थाना मेहंदिया, जिला अरवल से संपर्क किया। रोशन कुमार अपनी आंटी के साथ गाड़ी संख्या 12371 अप बीकानेर वीकली सुपरफास्ट एक्सप्रेस से गया से मुरादाबाद जा रहे थे। गया स्टेशन पर सामान कोच A1 में रखते समय ट्रेन चल गई और वे चढ़ नहीं सके।
अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर ट्रेन पहुंचने पर उप निरीक्षक शिवराज साह और प्रधान आरक्षी बनवारी लाल चंदवारा ने कोच अटेंडेंट और TTE की मौजूदगी में सामान बरामद कर RPF पोस्ट अनुग्रह नारायण कैंप में सुरक्षित रखा।
यात्री के पहुंचने पर जांच और फोटोग्राफी के बाद ट्रॉली बैग में रखे 10,000 रुपये नगद सहित करीब 30,000 रुपये का सभी सामान सुपुर्द किया गया।
यात्री ने RPF का धन्यवाद करते हुए जवानों की तत्परता की सराहना की।


रिपोर्टर