वायरल विडियो में एसपी ने लिया त्वरित संज्ञान पांच पुलिसकर्मी निलंबित
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 23, 2026
- 40 views
रोहतास। सोशल मीडिया पर सुबह वायरल हुए एक वीडियो पर रोहतास पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
एसपी की इस त्वरित कार्रवाई को पुलिस विभाग में जवाबदेही और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रोहतास पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टर