धंसा गांव में पैरवी की सामुदायिक बैठक, निःशुल्क जमानत और बाल संरक्षण पर बनी सहमति
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 26, 2026
- 4 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे की रिपोर्ट
डेहरी(रोहतास)----- रोहतासगढ़ पंचायत के धंसा गांव में शनिवार को पैरवी संस्था के बैनर तले एक सामुदायिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आसपास के कई गांवों के ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
बैठक की अध्यक्षता पंचायत मुखिया नागेन्द्र यादव ने की। उन्होंने कहा कि पैरवी संस्था लगातार गरीब, वंचित और न्याय से वंचित लोगों को निःशुल्क जमानत दिलाने का काम कर रही है। साथ ही संस्था ग्राम बाल संरक्षण समिति को मजबूत कर बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रयासरत है।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र मिश्र ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने समुदाय के सहयोग से क्षेत्र में एक पुस्तकालय स्थापित करने का सुझाव दिया ताकि बच्चों और युवाओं में पढ़ने की संस्कृति विकसित हो।
विशिष्ट अतिथि प्रख्यात पत्रकार सतीश मिश्रा ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के बच्चों को नियमित शिक्षा से जोड़ना समय की मांग है। उन्होंने बाल श्रम पर रोक लगाने और हर बच्चे को विद्यालय तक पहुंचाने का आह्वान किया।
मानवाधिकार कार्यकर्ता संतोष उपाध्याय ने कहा कि न्याय से वंचित लोगों के लिए पैरवी एक उम्मीद बनकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विधि के जोखिम में फंसे बच्चे हों या जेल में बंद निर्धन नागरिक, पात्र लोगों की निःशुल्क जमानत और विधिक सहायता के लिए संस्था प्रतिबद्ध है। उन्होंने समुदाय से बाल विवाह, बाल श्रम रोकने और प्रत्येक बच्चे की शिक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग की अपील की।
बैठक में सरपंच पटेल साव, हेडमास्टर गोरख उरांव, आरती देवी, कंचन देवी, रीना देवी, सुशीला देवी, गीता देवी, परंतु देवी, प्रमिला देवी, मोहम्मद इशाक, धर्मशीला देवी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि न्याय, शिक्षा, बाल संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के लिए समुदाय और पैरवी मिलकर निरंतर कार्य करेंगे।


रिपोर्टर