दोस्तों के साथ नहाने गए युवक का दुर्गावती नदी के बांध की गहरे पानी में डूबने से हुई मौत
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Jul 29, 2026
- 69 views
संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट
कैमूर--- जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के दुर्गावती नदी के बांध में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। वहीं सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई मृतक की पहचान कर्मा गांव निवासी शहजाद अंसारी, पिता मदन अंसारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शहजाद अपने दोस्तों के साथ कुदरा थाना क्षेत्र स्थित दुर्गावती नदी बांध में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे तत्काल कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मृत घोषित करते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया घटना की सूचना मिलने के बाद कुदरा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी मेवड़ा बांध में नहाने के दौरान एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआं भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है मृतक के बड़े भाई अकबर अंसारी ने बताया कि शहजाद घर से यह कहकर निकला था कि वह दोस्तों के साथ नहाने जा रहा है, लेकिन कुछ देर बाद उसके डूबने की सूचना मिली। परिवार को इस बात का बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि घर से हंसते-खेलते निकला बेटा अब कभी वापस नहीं लौटेगा। घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है वही के बड़े भाई अकबर अंसारी ने बताया कि वह दोस्तों के साथ बांध में नहाने गया था। अचानक उसके डूबने की खबर मिली। अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया मेवड़ा बांध में हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर गहरे जलाशयों में बिना सुरक्षा के नहाने के खतरे को सामने ला दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


रिपोर्टर