बरसठी पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आठ लोगों को किया गिरफ्तार न्यायालय भेजा

बरसठी (जौनपुर)। जनपद में अपराधियों, वांछित अभियुक्तों, वारंटियों तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरसठी थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर अनुपम कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में थाना बरसठी पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर कार्रवाई की। पुलिस ने कुल छह पुरुष एवं दो महिलाओं को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालानी रिपोर्ट तैयार कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में गेनालाल कनौजिया (41) व धर्मराज कनौजिया (56) निवासी राजापुर, रामबलि (59) व लालधारी सरोज (38) निवासी मोहम्मदपुर पट्टी, भगवानदास बिंद (58) व दीपक बिंद (33) निवासी सरसरा तथा यासीन बेगम (32) एवं शहनाज बेगम (35) निवासी तेजगढ़ शामिल हैं।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अम्ब्रीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राज कुमार सिंह, रिजर्व कांस्टेबल भानू प्रताप सिंह तथा रिजर्व कांस्टेबल योगेश मिश्रा की सक्रिय भूमिका रही।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट