एनसीसी शिविर में मनाया गया रक्षाबंधन, जवानों की कलाइयों पर सजे रक्षासूत्र
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 27, 2026
- 3 views
ब्यूरो चीफ प्रेम कुमार की रिपोर्ट
गयाजी। 27 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा बाजार समिति, चंदौती में आयोजित 4वें संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन रक्षाबंधन का त्योहार उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ निजी स्कूल के बच्चों ने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल भूपेश पठानिया की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर किया।
इसके बाद बच्चों ने सुबेदार मेजर सरदारी लाल, ऑनरेरी कैप्टन आरबी शर्मा सहित एनसीसी अधिकारियों, एएनओ अभिमन्यु कुमार, मिथिलेश कुमार, राजेश कुमार भदानी, पमपम कुमारी और सुनील कुमार तथा 27 बिहार बटालियन के पीआई स्टाफ और कैडेटों की कलाइयों पर राखी बांधी।
इस दौरान सभी ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों और स्कूली बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया।


रिपोर्टर