गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभांरभ डीएम ने फीता काट कर किया
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Jul 30, 2026
- 2 views
श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम
रोहतास। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ 30 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस वर्ष गुफा में जलाभिषेक करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कई नई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मुख्य प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण, अतिक्रमण हटाना, गुफा में रबर मैट, बेहतर प्रकाश एवं ऑक्सीजन की व्यवस्था तथा मार्ग को सुरक्षित बनाया गया है।
यातायात व्यवस्था के तहत गुप्ताधाम मार्ग पर चारपहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। केवल बाइक से प्रवेश की अनुमति होगी और हेलमेट व वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य रहेगा।
जिला प्रशासन ने बताया कि मेले के दौरान सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी, मेडिकल टीम, एंबुलेंस और कंट्रोल रूम की व्यवस्था रहेगी। साथ ही प्लास्टिक के उपयोग और अनावश्यक हॉर्न बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


रिपोर्टर