पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय चौखंडी पथ में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का हुआ भव्य स्वागत, उत्कृष्ट कैडेटों का हुआ रैंक प्रमोशन


रोहतास। पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय, चौखंडी पथ, सासाराम में गुरुवार को 42 बिहार बटालियन एनसीसी, सासाराम के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अनुप कुमार का गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एनसीसी कैडेटों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया तथा विभिन्न सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश कुमार सिंह ने कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों एवं एनसीसी गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं एनसीसी पदाधिकारी फर्स्ट ऑफिसर चंदन कुमार ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।


कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेटों ने स्वागत गीत, समूह नृत्य, एकल नृत्य एवं अन्य आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद कमांडिंग ऑफिसर ने परेड का निरीक्षण किया तथा एनसीसी कैडेटों को अनुशासन, नेतृत्व, राष्ट्रसेवा और चरित्र निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने कैडेटों को देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने और जीवन में अनुशासन को अपनाने की प्रेरणा दी।


इस अवसर पर विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेटों को उनके अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर रैंक प्रमोशन भी प्रदान किया गया ।


नाम और रैंक

1. प्रियांशु कुमार गुप्ता को कंपनी क्वार्टर मास्टर का रैंक दिया गया।

2. अमन राज को कंपनी सार्जेंट मेजर दिया गया ।

3. बलवंत कुमार को सार्जेंट रैंक दिया गया ।

4. शुभम मौर्या कॉरपोरल रैंक दिया गया।

5. सागर कुमार को कॉरपोरल रैंक दिया गया।

6. युवराज कुमार को कॉरपोरल रैंक दिया गया।

7. मयंक कुमार शाह को कॉरपोरल रैंक दिया गया।

8. खुशी कुमारी को कॉरपोरल रैंक दिया गया।

9. विशाल कुमार को कॉरपोरल रैंक दिया गया।

10. अंकित कुमार को लांस कॉरपोरल रैंक दिया गया।

11. फुला कुमारी को लांस कॉरपोरल रैंक दिया गया।

12. शिवम तिवारी को लांस कॉरपोरल रैंक दिया गया।

13. विकाश कुमार को लांस कॉरपोरल रैंक दिया गया।

14. शिवांशी कुमारी को लांस कॉरपोरल रैंक दिया गया।


 कमांडिंग ऑफिसर ने सभी पदोन्नत कैडेटों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम के समापन पर कमांडिंग ऑफिसर ने विद्यालय स्थित एनसीसी कार्यालय का निरीक्षण किया तथा विद्यालय प्रशासन एवं एनसीसी टीम द्वारा की गई तैयारियों की सराहना की। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


इस अवसर पर विद्यालय परिवार के धनजी सिंह , अशोक कुमार सिंह , शिक्षकगण, एनसीसी कैडेट एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा विद्यालय में उत्साह और गौरव का वातावरण देखने को मिला।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट