कुदरा बाजार में शनिवार देर रात मोबाइल दुकान में होते-होते टली चोरी की बड़ी वारदात

अज्ञात चोर ने कटर मशीन से काटी ताला और शटर शोरगुल सुनकर हुए फरार 

संवाददाता रूपेश कुमार दुबे की रिपोर्ट 

कैमूर------ जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुदरा बाजार स्थित वार्ड संख्या-15 में शनिवार की देर रात एक मोबाइल दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। चेनारी, रोहतास निवासी चतुर्भुज मोबाइल दुकान के संचालक पवन गुप्ता के अनुसार, रात करीब 12 बजकर 35 मिनट पर एक अज्ञात व्यक्ति बैटरी से चलने वाली कटर मशीन लेकर दुकान पर पहुंचा और ताला तथा शटर काटकर अंदर घुसने की कोशिश करने लगा।


सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, आरोपी करीब डेढ़ घंटे तक लगातार दुकान का ताला और शटर काटने का प्रयास करता रहा। यदि वह सफल हो जाता तो दुकान में रखे महंगे मोबाइल फोन और अन्य सामान की बड़ी चोरी हो सकती थी-


इसी दौरान कटर मशीन की तेज आवाज और उससे निकल रही चिंगारी पर वार्ड संख्या-12 निवासी लव कुश रस्तोगी की नजर पड़ी। उन्होंने तुरंत शोर मचाया, जिससे चोर घबरा गया और मौके से फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके पवन गुप्ता, दुकान संचालक ने बताया कि रात करीब 12:35 बजे एक व्यक्ति कटर मशीन लेकर आया


और ताला व शटर काटने लगा। लगभग डेढ़ घंटे तक वह कोशिश करता रहा।


स्थानीय लोगों की सतर्कता से चोरी की बड़ी घटना टल गई। हम चाहते हैं कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। दुकान संचालक ने घटना की लिखित शिकायत कुदरा थाना में दी है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है, और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है।


वहीं, स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके दुकान संचालक का आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है 

फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बड़ी चोरी की वारदात टल गई, लेकिन इस घटना ने बाजार क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट