कैमूर पुलिस ने चोरीकांड का किया खुलासा, ट्रैक्टर ट्रॉली समेत चोरी का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 03, 2026
- 8 views
ब्यूरो चीफ संदिप कुमार की रिपोर्ट
कैमूर:-- पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र में हुए चोरी के एक मामले का सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी गई ट्रैक्टर ट्रॉली, लोहे की सेंट्रिंग सामग्री, मोटर का प्लास्टिक पाइप, दो वीवो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, 22 जून 2026 की रात सराय गांव निवासी पंकज कुमार सिंह के प्लॉट से अज्ञात चोर ट्रैक्टर की ट्रॉली एवं अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए थे। पीड़ित के आवेदन पर रामगढ़ थाना में कांड संख्या 168/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत जांच शुरू की गई। तकनीकी अनुसंधान एवं आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस ने 2 अगस्त 2026 को मामले में संलिप्त विशाल कुमार (निवासी देवैथा, करमहरी, उत्तर प्रदेश) तथा सोनू कुमार (निवासी धिनहुपट्टी खुटहा, थाना दुर्गावती, कैमूर) को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान दोनों की निशानदेही पर चोरी गई ट्रैक्टर ट्रॉली, लोहे की सेंट्रिंग सामग्री, मोटर का प्लास्टिक पाइप, दो वीवो मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय भेज दिया है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


रिपोर्टर