बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज की बंपर जीत, डेहरी डालमियानगर में जश्न और जुलूस
- सुनील कुमार, जिला ब्यूरो चीफ रोहतास
- Aug 04, 2026
- 3 views
संवाददाता पारसनाथ दुबे
डेहरी रोहतास।पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत किशोर के नेतृत्व में मिली इस जीत को कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत का परिणाम बताया।
जीत की खबर आते ही डेयरी डालमियानगर क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर निकल आए।
हाथों में पार्टी का झंडा और नारों के साथ पूरे क्षेत्र में विजय जुलूस निकाला गया।
जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी।
खुशी का माहौल ऐसा था कि लोग गले मिलकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे थे।
ढोल-नगाड़ों की गूंज और पटाखों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा।
महिलाओं और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर जश्न में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर जनसुराज के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप राय भी कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस में मौजूद रहे।
प्रदीप राय ने कहा कि यह जीत आम जनता की जीत है और जनसुराज के विचारों की जीत है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि अब जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है।
कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रशांत किशोर के पदयात्रा और जनसंपर्क अभियान का असर इस चुनाव में साफ दिखा।
लोग बदलाव चाहते थे और उन्होंने जनसुराज पर भरोसा जताया है।
जुलूस के दौरान "जनसुराज जिंदाबाद" और "प्रशांत किशोर जिंदाबाद" के नारे लगाए गए।
स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने भी मिठाई लेकर कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
पार्टी कार्यालय में भी देर शाम तक जश्न का माहौल रहा।
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की।
जनसुराज के जिला पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत पार्टी के लिए टर्निंग पॉइंट साबित होगी।
अब संगठन को और मजबूत कर गांव-गांव तक पार्टी के संदेश को पहुंचाया जाएगा।
कुल मिलाकर डेहरी डालमियानगर में जीत का जश्न दोपहर से लेकर शाम तक चलता रहा।
कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे जनता की सेवा में पहले से ज्यादा मेहनत करेंगे। इस जुलूस में जनसुराज के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप राय श्रीकांत तिवारी सोनू उपाध्याय मिर्चाई पांडे जुलूस के साथ में चल रहे थे।


रिपोर्टर