जिसे मृत समझ परिवारिक सदस्यों ने दफनाया वो डेढ़ महीने बाद लौटा वापस, आखिर अज्ञात शव किसका?
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 05, 2026
- 2 views
मौके पर पहुंच थाना प्रशासन द्वारा किया जा रहा अग्रिम कार्यवाही
संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट
भभुआं(कैमूर)---- अनुमंडल के चांद थाना क्षेत्र के खुढ़नु गांव से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां डेढ़ महीने पहले मृत मान लिए गए सहाबू मियां के जीवित वापस लौटने की खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गया, साथ ही परिजनों द्वारा थाना प्रशासन को सूचित किया गया, मौके पर पहुंच थाना प्रशासन द्वारा जांच किया जा रहा है।
परीजनो द्वारा बताया गया की सहाबू मियां 6 महीना पहले घर से अचानक गायब हो गए थे। परिजनों द्वारा देखते-देखते थाना प्रशासन को सूचित किया गया था। परिजनों के अनुसार, करीब डेढ़ माह पहले चांद नहर के पास एक अज्ञात शव मिला था। जिसकी सूचना चांद थाना पुलिस ने परिजनों को दी। बताया जाता है कि शव काफी क्षत-विक्षत अवस्था में था। पंचायत के मुखिया, सरपंच और अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में परिजनों ने उसे सहाबू मियां का शव मानते हुए अपने रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करते हुए सहाबू मियां का मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया। लेकिन अब उत्तर प्रदेश से सहाबू मियां के जीवित मिलने और गांव वापस आने की खबर ने सभी को हैरानी में डाल दिया है।
गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर नहर के पास मिला शव किसका था? और बिना पूरी पहचान के अंतिम संस्कार तथा मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने की प्रक्रिया कैसे पूरी हुई।फिलहाल मामले को लेक प्रशासनिक जांच का इंतजार है,की आखिर जो दफन किया गया वो अज्ञात शव किसका था?
यदि देखा जाए तो यह पहचान और प्रशासनिक प्रक्रिया से जुड़ा एक गंभीर विषय बन सकता है। अब सभी की निगाहें प्रशासन की जांच और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
संदर्भ में थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा के द्वारा बताया गया, की विगत जून के महिने में थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर के पास एक अज्ञात शव बरामद हुआ था, जिसकी तस्वीर पहचान हेतु जनप्रतिनिधियों के समुह में शेयर किया गया था। जिस विषय में स्थानीय जन प्रतिनिधियों सहित परिवारिक सदस्यों द्वारा खुढ़नु ग्रामवासी सहाबू मियां के रूप में चिह्नित किया गया। जिसके बाद थाना प्रशासन द्वारा प्रक्रिया के तहत शव का अन्त्य परिक्षण करा परिजनों को सौंप दिया गया था। आज इस तरह की सूचना मिलने के बाद वरीय पदाधिकारीयों को सूचित किया गया है। प्रक्रिया के तहत मजिस्ट्रेट की आदेशानुसार में अग्रिम प्रक्रिया के तहत अज्ञात शव को ज्ञात करने की कार्रवाई किया जायेगा।


रिपोर्टर