बरसठी पुलिस ने आठ वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Aug 05, 2026
- 4 views
बरसठी (जौनपुर)। जनपद जौनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान "समग्र" तथा अपराधियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के विशेष अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न गांवों में दबिश देकर वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सूबेदार गौतम निवासी चन्द्रभानपुर, शिवशंकर निवासी खरगापुर-खोईरी, फग्गू सरोज निवासी घाटमपुर, हरिश्चन्द्र पटेल निवासी खड़वा, शेषनारायण सरोज निवासी गोठांव, इन्द्रदेव पाल निवासी पपरावन, संदीप कुमार गौतम निवासी जमुनीपुर तथा आशीष कुमार निवासी जगदीशपुर शामिल हैं।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों को न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा, उपनिरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, मुख्य आरक्षी उमाशंकर सिंह, मुख्य आरक्षी हरीश यादव, कांस्टेबल संदीप पटेल, कांस्टेबल वकील चौहान, आरक्षी अंकित कुमार पाल तथा आरक्षी बालकृष्ण तिवारी की सक्रिय भूमिका रही।


रिपोर्टर