गैस सिलेंडर फटने से पिता व पुत्र कि दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल


रोहतास। जिले के नासरीगंज प्रखंड के धनाव इंग्लिश गांव से बेहद दुखद खबर।

जीविकापार्जन चलाने के लिए अहमदाबाद गए धनाव इंग्लिश गांव के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर फटने की घटना में पिता और पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं और उनका इलाज जारी है।

इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने गए परिवार के दो सदस्यों की असमय मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट