6.2 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, उप संपादक बिहार
- Aug 06, 2026
- 21 views
संवाददाता पिंटु कुमार तिवारी की रिपोर्ट
दुर्गावती(कैमूर)---- स्थानीय थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 6.2 लीटर देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमलेश कुमार, पिता द्वारिका प्रसाद, निवासी ग्राम खरखौली, थाना दुर्गावती, जिला कैमूर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 6.2 लीटर देशी शराब बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टर