बरसठी पुलिस ने शांति भंग की आशंका में सात लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

बरसठी, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर श्री अनुपम कुमार सिंह के निर्देश पर अपराधियों, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने शुक्रवार को शांति भंग की आशंका में सात लोगों को गिरफ्तार किया।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में थाना बरसठी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल चार पुरुष एवं तीन महिलाओं को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपितों का चालान धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कर माननीय न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मो. छेदी पुत्र शब्बीर अली (50 वर्ष), मोवर्ष पुत्र मो. छेदी (24 वर्ष), रहीशा बेगम पत्नी मो. छेदी (45 वर्ष), गुड्डू अली पुत्र शब्बीर अली (45 वर्ष), शहनाज पत्नी गुड्डू अली (40 वर्ष), जरीना पत्नी बबलू अली (42 वर्ष) निवासी ग्राम आलमगंज, थाना बरसठी, जनपद जौनपुर तथा प्रवीण कुमार पुत्र राम अचरज बिंद (30 वर्ष) निवासी ग्राम गंगारामपुर, थाना दुर्गागंज, जनपद भदोही शामिल हैं। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, उपनिरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव, कांस्टेबल जितेंद्र कन्नौजिया एवं महिला कांस्टेबल अनामिका चतुर्वेदी की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट