श्रावण में मांस बिक्री के आरोप पर निगोह बाजार में हंगामा, पुलिस ने बाइक कब्जे में ली

बरसठी, जौनपुर। निगोह बाजार में शनिवार को श्रावण मास के दौरान एक मुर्गे की दुकान पर कथित रूप से भैंसे का मांस बेचे जाने के आरोप को लेकर हंगामा हो गया। मांस बिक्री की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में बाजारवासी मौके पर पहुंच गए और विरोध जताने लगे। सूचना मिलने पर बरसठी पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया।

मकान मालकिन मुन्नर देवी ने दुकान संचालक रुस्तम पर दुकान में मांस की बिक्री किए जाने का आरोप लगाया। इसी दौरान भीड़ बढ़ने पर दुकान पर मौजूद एक युवक के मांस लेकर मौके से चले जाने की चर्चा रही। हालांकि उसकी बाइक मौके पर ही रह गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। बाजारवासियों ने दुकान पर बिक रहे मांस की प्रकृति की जांच कराने के साथ ही बिक्री के लिए आवश्यक अनुमति, लाइसेंस तथा अन्य नियमों का सत्यापन कराने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मांस वास्तव में किस पशु का था और उसकी बिक्री के लिए संबंधित अनुमति थी या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट