डेहरी ऑन सोन में RPF की बड़ी कार्रवाई, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से 4 लाख का 8 किलो गांजा बरामद, रेल पुलिस को सौंपा गया


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी रोहतास।रेल सुरक्षा बल RPF डेहरी ऑन सोन ने अपराध आसूचना शाखा के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन में लावारिस हालत में रखे 8 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है।



दिनांक 09.08.2026 को श्री राजकिशोर कछवाहा, प्रभारी निरीक्षक RPF पोस्ट डेहरी ऑन सोन और श्री चंदन कुमार, प्रभारी निरीक्षक अपराध आसूचना शाखा गया के नेतृत्व में स्टेशन पर गश्त एवं निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 12801 UP पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के स्लीपर कोच S-4 में एक संदिग्ध बैग और थैला रखा हुआ है।


सूचना पर टीम ने डेहरी ऑन सोन स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 03 पर ट्रेन के आगमन पर S-4 कोच की जांच की। वहां एक नीले रंग का पिट्ठू बैग और एक काला प्लास्टिक थैला लावारिस अवस्था में मिला। आसपास के यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी उस पर मालिकाना हक नहीं जताया।


*  

संदेह के आधार पर बैग और थैले को प्लेटफॉर्म के पश्चिमी छोर पर ले जाकर खोला गया। अंदर मादक पदार्थ गांजा जैसा पदार्थ मिला। इसके बाद राजपत्रित अधिकारी श्री हरदीप कुमार सिंह, मंडल चिकित्सा अधिकारी डेहरी ऑन सोन को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में दर्ज*  

संपूर्ण कार्रवाई के बाद बरामद मादक पदार्थ को अग्रिम कार्रवाई हेतु रेल थाना डेहरी ऑन सोन को सुपुर्द कर दिया गया। रेल पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


इस कार्रवाई में RPF डेहरी के स0उ0नि0 मनोज कुमार चौधरी, स0उ0नि0 जय प्रकाश चतुर्वेदी, आरक्षी रजनीश कुमार सिंह, आसूचना शाखा गया के स0उ0नि0 अनिल कुमार चौधरी, C.P.D.S गया के उप निरीक्षक मुकेश कुमार तथा रेल थाना डेहरी के पु.अ.नि नागेश्वर मंडल और उनके स्टाफ शामिल थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट