डेहरी के खेल मैदानों का होगा सौंदर्यीकरण, डालमियानगर ग्राउंड बनेगा आधुनिक स्टेडियम


संवाददाता पारस नाथ दुबे


डेहरी-ऑन-सोन। रोहतास जिले में खेल सुविधाओं के विकास की पहल तेज हो गई है। बिहार सरकार की खेल मंत्री एवं अर्जुन पुरस्कार प्राप्त ओलंपियन *श्रेयसी सिंह* ने डेहरी विधायक *राजीव रंजन सिंह उर्फ सोनू सिंह* के प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई के लिए खेल विभाग के सचिव को पत्र भेजा है।


8 जून 2026 को जारी पत्र में खेल मंत्री ने कहा कि डेहरी प्रखंड के *लक्ष्मण बिगहा*, अकोढ़ीगोला प्रखंड के *पेमनार एवं चांदी*, डेहरी प्रखंड के *नवाडीह* तथा डेहरी ग्रामीण प्रखंड के *भुसहुला* खेल मैदान के सौंदर्यीकरण की मांग की गई है।


इसके साथ ही डेहरी विधानसभा क्षेत्र स्थित *डालमियानगर ग्राउंड को आधुनिक स्टेडियम* के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भी भेजा गया है।


पत्र में बताया गया है कि विधायक द्वारा 6 अप्रैल 2026 और 9 अप्रैल 2026 को दिए गए पत्रों को खेल विभाग के स्तर से वांछित कार्रवाई के लिए अग्रसारित कर दिया गया है। खेल मंत्री ने विभागीय सचिव को संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।


विधायक सोनू सिंह लगातार क्षेत्र में खेल मैदानों के विकास और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। डालमियानगर ग्राउंड के स्टेडियम बनने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।


विभागीय स्तर पर कार्रवाई शुरू होने से स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट