संगठन सृजन अभियान की समीक्षा को आजमगढ़ पहुंचे एआईसीसी प्रभारी शाकिर सनादी


आजमगढ़। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की प्रगति की समीक्षा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से कर्नाटक सरकार के राज्य मंत्री एवं एआईसीसी प्रभारी-संगठन सृजन अभियान शाकिर सनादी बुधवार को आजमगढ़ पहुंचे। उनके साथ पीसीसी पर्यवेक्षक डॉ. प्रमोद पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल एवं डॉ. अमित राय भी मौजूद रहे।जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। शाकिर सनादी ने कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद कर संगठन की बूथ से विधानसभा स्तर तक की स्थिति, कार्यकर्ताओं की समस्याओं और संगठन को मजबूत करने के लिए सुझाव प्राप्त किए।प्रेसवार्ता में शाकिर सनादी ने कहा कि बेलगाम में आयोजित विशेष कांग्रेस अधिवेशन की भावना के अनुरूप संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी चुनौतियों व सुझावों को समझना है।उन्होंने बताया कि अगले 10 दिनों तक एआईसीसी एवं पीसीसी के पर्यवेक्षक जिले की प्रत्येक विधानसभा में जाकर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इसके साथ ही समाज के प्रबुद्ध वर्ग और आमजन से भी सुझाव लिए जाएंगे। प्राप्त फीडबैक के आधार पर संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत और जनाधार से जोड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।पीसीसी पर्यवेक्षक डॉ. प्रमोद पांडेय ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत और प्रभावी बनाना है। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद और उनके सुझावों को प्राथमिकता देने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। जिला कांग्रेस कमेटी अभियान में पूरा सहयोग करेगी।बैठक में रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, राम गणेश प्रजापति, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, बेलाल बेग, चंद्रपाल सिंह यादव, अजीत राय, दिनेश यादव, मुन्नू यादव, विपिन कुमार पाठक, पूर्णमासी प्रजापति, तेज बहादुर यादव, सीमा भारती, शीला भारती, प्रेमा चौहान, रविकांत त्रिपाठी, मनोज सिंह, तुफैल अहमद, हाजी इफ़्तिख़ार, रामानंद सागर, उमेश सरोज, ओम प्रकाश सरोज, राकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट