‘रसोई अभियान’ के तहत बच्चों के पौष्टिक भोजन पर जोर


रोहतास। हर बच्चे को साफ-सुथरा, पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोहतास प्रशासन द्वारा ‘रसोई अभियान’ के तहत विद्यालयों में भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता का जायजा लिया जा रहा है।

इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी मैडम नेहा कुमारी जी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सेमरा एवं मिडिल स्कूल, सेमरा का दौरा कर रसोई व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों को मिलने वाले भोजन में स्वच्छता एवं पोषण का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया गया।

प्रशासन का उद्देश्य है कि विद्यालय में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, स्वच्छ और हेल्दी भोजन मिले, ताकि उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ शिक्षा पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़े।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट