महंगाई के खिलाफ सपा महिला सभा का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन


आजमगढ़। आवश्यक वस्तुओं चीनी, दाल, प्याज, लहसुन आदि के बढ़ते दामों के विरोध में समाजवादी पार्टी महिला सभा की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व महिला सभा की जिलाध्यक्ष बबीता चौहान ने किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई और आवश्यक वस्तुओं के दामों पर नियंत्रण की मांग की।इस दौरान जिलाध्यक्ष बबीता चौहान ने कहा कि चीनी के दाम बढ़ने से आने वाले रक्षाबंधन, जिउतिया, तीज और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे त्योहारों पर गरीब परिवारों के सामने मिठाई खरीदने और पकवान बनाने में परेशानी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और प्रदेश की सरकारें गरीबों को सुविधाओं से वंचित कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हैं।उन्होंने पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इससे वाहनों के इंजन संबंधी समस्याओं के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।बबीता चौहान ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में महिलाएं प्रदेश सरकार को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।प्रदर्शन में द्रोपती पांडेय, सुषमा चौहान, विमल यादव, ज्ञानमती चौहान, शारदा भारती, इसरावती, प्रेमा यादव, अनीता चौहान, कुसुम देवी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट