मोबाइल झपटमारी में दो आरोपी गिरफ्तार, छीना गया मोबाइल बरामद

बरसठी पुलिस ने बाइक सीज कर आरोपियों को न्यायालय भेजा


बरसठी। जौनपुर झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने के मामले में बरसठी पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद किया है। घटना में प्रयुक्त बाइक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह की टीम ने बसुई पुल, पल्टूपुर के पास घेराबंदी कर रायसाहब पुत्र अशोक निवासी परियत  थाना बरसठी और ललित कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी बरमदेवा  थाना बरसठी को गिरफ्तार किया। दोनों की उम्र क्रमश: करीब 24 और 18 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बरसठी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 340/2026 के तहत धारा 304, 115(2), 352, 351(3) और 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज है। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से झपट्टा मारकर छीना गया एक मोबाइल बरामद हुआ। घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक UP62DM 2214 को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार यादव और कांस्टेबल नीरज पाल शामिल रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट