डंडे लेकर बाइक पर घूमे युवक आठ नामजद
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Aug 26, 2026
- 6 views
सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने का आरोप
बरसठी। जौनपुर गहली कठार गांव में डंडे लेकर बाइक पर तीन-तीन सवार होकर घूमने और सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल कर दहशत फैलाने के आरोप में पुलिस ने आठ नामजद समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को गांव में रिश्तेदारी में आए एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी गई थी। इसके बाद कुछ युवक समूह बनाकर हाथों में डंडे लेकर बाइक से घूमते हुए फोटो और वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि इन फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों में प्रसारित किया गया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना। वायरल फोटो-वीडियो के आधार पर स्थानीय लोगों से पहचान कराने पर शुभम यादव, लल्का यादव, अजीत सरोज, वसीम शेख, इमरान अली, आकाश गौतम उर्फ छेदी, समित गौतम और संदीप गौतम के नाम सामने आए। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर कर रही है।


रिपोर्टर