घर में खेल रहे मासूम को सर्प ने डसा, रास्ते में मौत

परिवार में मचा कोहराम, इकलौते बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल


बरसठी, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में मंगलवार शाम सर्पदंश से एक मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी मातम छा गया।

भगवानपुर गांव निवासी राजकुमार पटेल का पुत्र अंश पटेल घर में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक बिल से निकले सर्प ने उसके दाहिने पैर में डस लिया। सर्पदंश की जानकारी होते ही परिजन आनन-फानन में बच्चे को उपचार के लिए मड़ियाहूं स्थित अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बड़ी बहन है। बेटे की अचानक मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट